Jammu & Kashmir News नलकूप से निकलने वाली गैस से सोपोर गांव में दहशत

रिपोर्टर परवेज अहमद बारामूला जम्मू/कश्मीर
सोपोर, उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर के बोमई गांव में एक नलकूप से अचानक गैस निकलने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई है और उन्होंने संबंधित विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने समाचार एजेंसी- कश्मीर न्यूज़ ऑब्जर्वर (केएनओ) को बताया कि बोमई के लोगरीपोरा गांव में पानी की कमी को पूरा करने के लिए कुआं खोदा गया था, लेकिन अचानक गैस के उत्सर्जन ने उनमें दहशत पैदा कर दी है। उन्होंने जल शक्ति विभाग पर भी लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले को देखने के लिए कोई भी अधिकारी साइट पर नहीं गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया, “जब हम मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने लाए, तो उन्होंने हमें जेसीबी की मदद से नलकूप को बंद करने के लिए कहा, लेकिन खुद गांव जाने की भी जहमत नहीं उठाई।” उधर, स्थानीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जल्द से जल्द जांच करने की गुहार लगाई है

Subscribe to my channel