ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News साइबर अपराधों के उत्कृष्ट अनुसंधान हेतु महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क प्रभारी एवं स्टॉफ को दिया गया प्रशिक्षण

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

शनिवार को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आयुक्त कार्यालय सभागार में महिला ऊर्जा हेल्प डेस्क प्रभारी एवं स्टॉफ को साइबर अपराधों के अनुसंधान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गईं, जिसमें टिपलाइन चाइल्ड पोर्नोग्राफी की विवेचना के संबंध में विस्तार से बताया गया। किस तरह से पीड़ित से साक्ष्य संबंधी दस्तावेज, यूआरएल, स्क्रीन शॉट इत्यादि लेना है और क्या सावधानियां बरती जानी हैं, ताकि आरोपी तक पुलिस पहुंच सके।उक्त प्रशिक्षण भोपाल साइबर शाखा निरीक्षक रीमा यादव कुरील के द्वारा दिया गया। उक़्त प्रशिक्षण में एसीपी महिला सुरक्षा साइबर सेल उपनिरीक्षक,सभीं थानो का ऊर्जा हेल्प डेस्क स्टाफ एवं महिला सुरक्षा शाखा स्टाफ उपस्थित रहा ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button