ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का 86 वां स्थापना दिवसः148वीं वाहनी मुख्यालय में हुआ कार्यक्रम, विक्रांत सारंगपाणि बोले- दो बटालियन से शुरु होकर आज विश्व की सबसे बड़ी पैरामिलट्री

रिपोर्टर जितेंद्र कुमार भलावी मण्डला मध्यप्रदेश

शनिवार को केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 86वें स्थापना दिवस पर 148वीं वाहनी मुख्यालय मंडला में समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि के नेतृत्व में अधिकारी और जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजली अर्पित की। कमांडेंट ने सभी को स्थापना दिवस का महत्व बताया और मिठाई वितरित की।
148वीं वाहनी कमांडेंट विक्रांत सारंगपाणि ने बताया कि सीआरपीएफ की स्थापना दिनांक 27 जुलाई 1939 को मध्यप्रदेश के नीमच में क्राउन रिप्रेजेन्टेटिव पुलिस के रूप में हुई थी। स्वतंत्रता के बाद इसका नाम केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कर दिया गया।


उन्होंने बताया दो बटालियन के तौर पर शुरू हुई सीआरपीएफ आज विश्व की सबसे बड़ी पैरामिलट्री फोर्स है। इसमें 247 बटालियन, 6 सिग्नल बटालियन हैं। देश की आंतरिक सुरक्षा, चुनाव, नक्सली समस्या आदि संभालने में सीआरपीएफ मदद कर रही है।
दिनभर चलने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम में सैनिक सम्मेलन, वृक्षारोपण, खेल-कूद प्रतियोगिता और बड़ा खाना आदि का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर अमित मिश्रा द्वितीय कमान अधिकारी, रत्नेष कुमार सिंह द्वितीय कमान अधिकारी, मनोरंजन कुमार उप कमाण्डेन्ट, डॉ भाग्यलक्ष्मी चिकित्साधिकारी, निरीक्षक डीएनपटेल, सूबेदार मेजर के साथ वाहिनी के अधीनस्थ अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button