Chhattisgarh News बच्चे को टीका लगवाने में अब न करें देरी, जल्द पहुंचे अस्पताल

रिपोर्टर आशिफ अली बिलासपुर छत्तीसगढ़
बिलासपुर – अभिभावक घबराएं नहीं। बाल रोग विशेषज्ञ से मिलें। वह कैचअप वैक्सीनेशन शेड्यूल बनाकर उम्र के हिसाब से टीका तय करेंगे। बिलासपुर आयुर्विज्ञान संस्थान के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विद्या भूषण पांडे के मुताबिक बच्चों के छूटे टीके लगाए जा सकते हैं। मगर, इनका समय व डोज दोबारा निर्धारित करना होगा। इसके लिए पहले लगाए गए टीके, उस वक्त बच्चे की उम्र व भविष्य में लगने वाले टीका व उसकी डोज का आकलन करना होगा। ऐसे में जिन बच्चों के टीके छूट गए हैं, उनके लिए कैचअप वैक्सीनेशन शेड्यूल बनाना होगा। अभिभावक बाल रोग विशेषज्ञ से मिलकर बच्चे का टीकाकरण पूरा करवाएं।टीका तीन गंभीर बीमारियों से सबसे अच्छी सुरक्षा है: डिप्थीरिया, टेटनस और काली खांसी (पर्टुसिस)। ये तीनों बीमारियाँ किसी भी उम्र के लोगों के लिए जानलेवा हो सकती हैं, और काली खांसी शिशुओं के लिए विशेष रूप से खतरनाक है। हिब रोग एक गंभीर बीमारी है जो हेमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी (हिब) बैक्टीरिया के कारण होती है।
Subscribe to my channel