ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News पर्यावरण मित्र और एस टी एफ के संयुक्त तत्वाधान में भाटपाल में किया गया वृक्षारोपण कार्यक्रम लगाए गए 111 पौधे

रिपोर्टर सुमित बाजपेई बस्तर छत्तीसगढ़

बस्तर ब्लॉक के भाटपाल गांव के एस टी एफ केंद्र परिसर में 111पौधों का रोपण किया गया । इस कार्यक्रम में विभिन्न किस्म के पौधे जिसमें जामुन टिकोमा,, जेकरेंडा , जामुन , अमरूद ,आंवला ,सहित ऑक्सीयुक्त एवं फलदार पौधे लगाए गए । इस कार्यक्रम में पर्यावरण मित्र और एस टी एफ के जवानों के संयुक्त प्रयास से वृक्षारोपण किया गया । इस अवसर पर पर्यावरण मित्र एवं इंद्रावती बचाओ अभियान के सदस्य संपत झा , दशरथ कश्यप ,सुनील खेडुलकर, डॉ श्रेयांस जैन साथ ही एस टी एफ से विजयपाल विद्या प्रकाश भास्कर गजराज सिंह सुरेश पैकरा,सुशील कुमार, श्याम विश्वकर्मा,अरविंद नारायण सलाम,ब्रिजबकुमार सहित 100 कमांडर्स संख्या में जवान उपस्थित रहे।

पर्यावरण मित्र संपत झा ने कहा की बस्तर के जलवायु में विभिन्न प्रकार के पेड़ों की किस्म उत्पन्न हो सकती है पेड़ो को लगाने के बाद उनकी देख रेख पर हमें विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है साथ ही उन्होंने पौधों को लगाने की सही विधि साझा की जिसमे गड्ढे के अनुपात,केचुआ खाद के उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी।
एस टी एस कमांडर् विजयपाल ने कहा कि हम सबका प्रयास धरती माता की रक्षा करना है , पेड़ की प्राकृतिक खूबसूरती से मन शांत और खुश रहता है , हर इंसान को अपने घरों के आसपास भी पेड़ अनिवार्य रूप से लगने चाहिए। पर्यावरण मित्र दसरथ ने कहा कि पेड़ से न केवल हवा बल्कि बहुत से तमाम पक्षियों को आसरा और नैसर्गिक निवास भी मिलता है जिससे हमारा खाद्य शृंखला संतुलित रहती है , एक पेड़ हर सालाना 22 किलोग्राम कार्बन सोलह कर शुद्ध हवा हमे देता है।

कार्यक्रम में बटालियन जवानों द्वारा रैली निकाल कर वृक्षारोपण जागरूकता फैलाई गई साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में पर्यावरण गीत भी जवानों ने प्रस्तुत किया । धन्यवाद ज्ञापन विद्याप्रकाश भाष्कर ने प्रस्तुत किया।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button