IC News and Media House Private Limited


मनोरंजनराजस्थान

Rajasthan News फाग महोत्सव में झूमे श्याम भगत भजन गायिका श्याम लाडली मनीषा ने किया बाबा के भजनों का गुणगान

रायसिंहनगर. धार्मिक बस संचालन के 1 वर्ष पूरे होने पर

रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान

धार्मिक बस सेवा समिति द्वारा बाबा खाटू श्याम के भव्य जागरण का आयोजन किया गया.श्री सत्यनारायण मंदिर में श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा बाबा खाटू श्याम के फाग महोत्सव के तहत बाबा के भजनों का गुणगान किया गया. जागरण में देर रात तक बाबा श्याम के भजनों पर भगत झूमते हुए नजर आए. आयोजित इस भव्य कीर्तन में मलोट पंजाब से भजन गायिका श्याम लाडली मनीषा द्वारा विशेष रूप से आमंत्रित कलाकार द्वारा बाबा के भजनों का गुणगान किया गया

इस जागरण में श्री श्याम मित्र मंडल के भजन गायकों द्वारा भी बाबा के भजन का गुणगान किया गया.श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष राजेश ने बताया कि फाग महोत्सव के तहत श्री श्याम मित्र मंडल द्वारा घर-घर निशुल्क जागरण की कढी चलाई गई है. इस मौके पर धार्मिक बस सेवा समिति के सेवादार नरेश ठक्कर ,दीपक धानुका ,विपिन कंदोई ,हर्ष मल्होत्रा श्याम भक्तों आभार जताया गया. आयोजित जागरण में बाबा खाटू श्याम को पंचमेवा, कड़ी खिचड़ा मावा के का प्रसाद का भोग लगाया गया जो प्रसाद भक्तों को वितरण किया गया. श्री अरोडवंश सभा, समाज सेविका पूजा कटारिया, धार्मिक बस सेवा समिति श्री श्याम मित्र मंडल ने भजन गायक का मनीषा का सम्मान किया गया. इस भव्य जागरण में उपस्थित अतिथिगण का धार्मिक बस सेवा समिति द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button