ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News 2019 से लेकर अब तक कर रहे थे प्रयास लेकिन अब मिली सफलता ,इन्डियन क्राईम न्यूज पर लगातार लगी खबरें

रिपोर्टर बाबू राम बाडमेर राजस्था

सेड़वा सुरेश कुमार सुथार ने संवाददाता को जानकारी देकर बताया कि पीएम आवास योजना के तहत 2019 में आवास स्वीकृत हुए पंचायत समिति सेड़वा में ऐसे 302 आवास थे उसमें जॉब कर्मचारियों ने गलती से गलत फीड कर दिये जिस वजह से गरीबों को पेमेंट नहीं मिल रहा था । भाजपा सोशल मीडिया जिला प्रभारी बाड़मेर सुरेश सुथार ने बताया कि 2019 से लेकर अब तक मैंने और जिला परिषद सदस्य श्री गंगाराम जी मेघवाल ने लगातार प्रयास किया और कई बार बाड़मेर जिला सदन में गंगाराम जी ने यह बात रखी कई बार कलेक्टर को ज्ञापन दिया एसडीएम साहब को दिया सीएम साहब को दिया फिर अब राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनने के बाद विधायक आदुराम मेघवाल अनंतराम जी बिश्नोई भाजपा प्रदेश मंत्री राजस्थान इन्होंने भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार मंत्रियों से एवं सीएम से इन आवासों का समाधान के लिए प्रयास कर रहे थे लेकिन आज पिछले 6 सालों से सफलता मिली है कि सेड़वा पंचायत समिति में जो 302 आवास थे उनमें जॉब कार्ड सही करके आम जनता को आवास का पेमेंट मिलेगा । आम जनता में बड़ी खुशी की बात है साथ ही सेड़वा मंडल के सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने और आम जनता ने सरकार का आभार जताया ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button