ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News पूर्ण रूप से विकसित भारत का बजट: गरीब, मजदूर, युवा, महिला और किसानों का विशेष ख्याल

रागिनी सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

ब्यूरो चीफ मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड

भारत सरकार ने इस वर्ष के बजट को गरीब, मजदूर, युवा, महिला और किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बनाया है। यह बजट देश को सुदृढ़ और विकसित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। बजट में सामान्य वर्ग के साथ-साथ गरीब, युवा, महिला और किसानों का विशेष ख्याल रखा गया है।

सरकार ने घोषणा की है कि देश में 12 नए इंडस्ट्रियल हब बनाए जाएंगे। इन हब्स के निर्माण से सभी वर्गों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विशेष रूप से युवा, गरीब, महिला और किसान वर्ग को मजबूत और सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।

इस बजट के माध्यम से सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रोजगार सृजन और आर्थिक सुदृढ़ता के इस कदम से निश्चित रूप से देश के विभिन्न वर्गों को लाभ मिलेगा और भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में उभर सकेगा।

रागिनी सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button