ब्रेकिंग न्यूज़

जेसीबी से तालाब खुदाई पर मनरेगा में खेल, मजदूर के बजाय मशीन से कार्य

रिपोर्टर मनोज कुमार महोबा

महोबा/पनवाड़ी । विकासखंड पनवाड़ी क्षेत्र के लिलवा ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी सरकार की संचालित जनकल्याणकारी योजना मनरेगा में खेल कर रहे हैं। इसी के माध्यम से वे गरीब मजदूरों के हिस्से का धन की बंदरबांट में जुटे हैं। इसका उदाहरण ग्राम पंचायत लिलवा का मामला सामने आया है। यहां मनरेगा का कार्य श्रमिकों के बजाय मशीन से हो रहा है। जिम्मेदार मजदूरी का धन अपने चहेतों के खाते में भेज उसे निकलवा लेते हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button