Uttar Pradesh News नौतनवां नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर पालिका के सभासदों की एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर क्षेत्र के विद्युत व्यवस्था को सुरक्षा उपकरणों के व्यवस्था के साथ सही किये जाने के सम्बंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड नौतनवा को ज्ञापन सौंपा।

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जायसवाल महराजगंज उत्तर प्रदेश
नौतनवां नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर पालिका के सभासदों की एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नगर क्षेत्र के विद्युत व्यवस्था को सुरक्षा उपकरणों के व्यवस्था के साथ सही किये जाने के सम्बंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड नौतनवा को ज्ञापन सौंपा।
और कहा कि वर्तमान समय में नगर क्षेत्र के समस्त विद्युत व्यवस्था बहुत ही जर्जर हालत में है जिसको सही किये जाने हेतु दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है तो किसी भी जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी द्वारा फोन नहीं उठाया जाता है जबकि वर्तमान समय में बिजली प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अनिवार्य हो गया है ऐसी स्थिति में किसी भी फाल्ट को तत्काल सही किया जाना जनहित में अतिआवश्यक है।किसी एरिया में विद्युत फाल्ट होने पर आपके किसी कर्मचारी के पास सुरक्षा उपकरण उपलब्ध न होने के कारण सही करते समय दुर्घटना हो जाती है अभी 2 दिन पहले ही आप ही के विभाग का स्व०दिनेश मौर्या संविदा बिजली कर्मी की फाल्ट सही करते समय मौत हो गई यह स्थिति मानवीय दृष्टिकोण से किसी स्तर से ठीक नहीं है।

नगर क्षेत्र के किसी भी एरिया में विद्युत फाल्ट होने पर सुरक्षा उपकरणों के साथ बिजली कर्मी भेज कर तत्काल फाल्ट को ठीक कराया जाय अन्यथा हमलोग सकड़ पर उतरने के लिये बाध्य होंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी आप के विभाग की होगी।
इस अवसर पर सभासद धर्मात्मा जायसवाल,सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल,संजय मौर्या,अजय दूबे,अनिल जायसवाल,राकेश जायसवाल,राहुल दूबे,सुनील जायसवाल,अमित यादव,अभय कुमार,लल्लू जायसवाल,विशाल जायसवाल,झुल्लूर कुरैशी,अशोक रौनियार उपस्थित रहें।

Subscribe to my channel