ब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News एनएचएम के संविदा कर्मचारी एवं अधिकारियों ने सीएम के नाम का ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को सौंपा लंबित 27 % वेतन वृद्धि एवं नियमितीकरण की माँग की गई

रिपोर्टर सुमित बाजपेई बस्तर छत्तीसगढ़

ज़िला मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो ने स्वास्थ्य विभाग की लंबित 27% वेतन वृद्धि एवं संविदा कर्मचारियो का नियमितीकरण सहित 18 सूत्रीय माँगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संयुक्त कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी संघ ने अपनी पुरानी लंबित माँगो को लेकर लगातार मंत्री विधायकों को माँग पत्र दे रहे हैं ज्ञात हो कि जुलाई 2023 अनुपूरक बजट में सभी विभागों के संविदा कर्मचारियों को 27% वेतन वृद्धि देने की घोषणा की गई थी जिसमें 37000 कर्मचाररियो के लिए 350 करोड़ रुपया का प्रावधान किया गया था लेकिन कई विभागों को 27 % वेतन वृद्धि मिल चुकी है जिसमें मनरेंगा , स्वच्छ भारत मिशन एवं अन्य विभाग शामिल है जबकि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिला है इसको लेकर सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री अन्य को 24 बार आवेदन सौंपा जा चुका है बावजूद इस बार कोई भी कार्रवाई नहीं की गई इसके चलते संविदा कर्मचारी में आक्रोश पनपने लगा है इस दौरान एनएचएम संघ बस्तर के जिलाध्यक्ष डॉ देवकांत चतुर्वेदी एवं पदाधिकारी गण डॉ रजत चौहान डॉ गौरव चौरसिया हीरा नाग प्रकाश जोशी निर्मल साहू रितेश सिंह रीमा नंद मनीषा सहित अन्य मौजूद थे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button