ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान

वारदात की फिराक में थार गाड़ी लेकर घूम रहा था, तलाशी में हथियार मिले देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक थार गाड़ी में पिस्टल लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। सीकर की लक्ष्मणगढ़ पुलिस युवक से पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक थार गाड़ी में हथियार लेकर नेहरू स्टेडियम के पास घूम रहा है, जो किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना पर पुलिस नेहरू स्टेडियम में जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और थार में बैठे हुए एक युवक से पूछताछ करते हुए तलाशी ली। उसके कब्जे से एक देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक की पहचान 26 साल के विकास कुमार निवासी बगड़ी, पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button