ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
Rajasthan News श्रद्धालुओं के ट्रक में अचानक आग लगी

रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
खाटूश्याम जी कस्बे में बाबा श्याम के वार्षिक लक्खी मेले के दौरान अजमेर से पैदल श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ आए पार्किंग में खड़े करते समय टाटा-407 ट्रक में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। पार्किंग में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। मौके पर पहुंची श्री श्याम मंदिर कमेटी की दमकल के ऑपरेटर हरिसिंह व मनीष सिंह के साथ मेले की व्यवस्था के लिए आई चौमूं की दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। अजमेर से पैदल श्रद्धालुओं का जत्था खाटूधाम पहुंचा था। गौरव पथ पर पार्किंग में जैसे ही ट्रक को खड़ा किया तो अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रक के केबिन में रखा संपूर्ण सामान जल गया।




Subscribe to my channel