Madhya Pradesh News पेड़ के नीचे पाठशाला, शौचालय में लगे ताले

ब्यूरे चीफ मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश
टीकमगढ़ । मध्यप्रदेश ।।आज समूचे मध्यप्रदेश में जहां शिक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है लेकिन आज भी शिक्षा लेने वाले बच्चे परेशान हैं कुछ प्रभारियों की वजह से
एक समय पहले देखा होगा की बच्चे पेड़ के नीचे बैठकर अपने गुरु शिक्षा लेते थे समय के स्कूल भवन में शिक्षा मिलने लगीं बच्चे शिक्षा के आगे आएं इसलिए शासन प्रशासन द्वारा विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराईं जाने लगीं जहां शासकीय विद्यालय में बच्चों को किताबे, ड्रेस, मध्यान भोजन की व्यवस्था की गई क्लास रूम में पंखे साफ़ स्वच्छ शौचालय की व्यवस्था की गई ताकि बच्चो को समस्या न हो ज्ञान के साथ स्वछता की जानकारी भी मिले लेकिन टीकमगढ़ जिले में एक हाई स्कूल ऐसा हैं जहां शासन से मिलने वाली सुविधा लापारवाही की भेंट चढ़ी हुई है हम बात कर रहे शासकीय हाई स्कूल अमरपुर कि जहां पर क्लास रूम के पंखे खराब होने बच्चे इस उमस भरी गर्मी में पेड़ नीचे बैठकर शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर है बही स्कूल परिसर में बने शौचालय में भी ताला लगा हुआ है बच्चो द्वारा बताया गया है कि कभी समय से बह परेशान हैं खेल सामग्री भी पुरानी तकरिबन दो वर्षों से खेल सामग्री नहीं आई इस मामले में स्कूल में मौजूद सरपंच प्रतिनिधि ने फोन से स्कूल के प्रभारी से बात की तो उनके द्वारा कहा कि गंदगी होने की वजह बह ताला लगाकर रखते पंखे खराब है सरपंच इस मामले वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है लेकिन ऐसे में बच्चे कैसे शिक्षा ग्रहण करेंगे क्या प्रभारी की मनमानी चलती रहेगी बही ज़िला शिक्षा आधिकारी ने जॉच कराने की बात कही है अब देखना होगा जिला शिक्षा अधिकारी क्या कार्यवाही करते हैं या फिर यूं ही चलता रहेगा ।
*इनका कहना है* फिलहाल मुझे मामले की जानकारी नहीं है, आपके द्वारा मेरे संज्ञान में मामला आया तो मैं इसकी जांच कर आवश्यक कार्रवाई करते हैं जांच में जो भी दोषी पाए जायेगे पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी
जिला शिक्षा अधिकारी :आई एल अठया
Subscribe to my channel