ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News नगर पंचायत पलेरा के वार्ड क्रमांक 12 अनिल गुप्ता के मकान के सामने डेढ़ साल से खराब पड़ा हेड पंप प्रशासन की मदद से सपा कार्यकर्ताओं ने सुधरवाया

ब्यूरे चीफ  मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

पलेरा_आज नगर पंचायत पलेरा के वार्ड क्रमांक 12 बस स्टैंड के समीप अनिल गुप्ता की मकान के सामने डेढ़ साल से खराब पड़ा हैंड पंप समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने प्रशासन की मदद से सुधरवाया। जैसे ही इसकी जानकारी वार्ड वासियों के माध्यम से समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव को दी गई तो सपा जिला अध्यक्ष ने नगर पंचायत पलेरा के प्रशासन के कर्मचारियों के साथ तुरंत मौके पर आकर हेड पंप को अपने सामने सही करवाया। जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी समाजवादी पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। नगर पंचायत पलेरा का प्रत्येक घर हमारा एक परिवार है। और हम सभी लोग अपने परिवारों के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे। इस प्रकार डेढ़ माह में 6 हैंड पंप समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी ने पलेरा नगर पंचायत के कई वार्डों में सुधरवाए है। इस मौके पर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष रामकुमार यादव, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के युवा नेता अभय सेन, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के युवा नेता गौरव सेन, समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के युवा नेता शिवम गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button