IC News and Media House Private Limited


अपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Bihar News खोदावंदपुर: शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गये युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने करा दी शादी, मामला बरियारपुर पूर्वी गांव की

छह महीने के अंदर आरती की तीसरी शादी की घटना की जोरशोर से क्षेत्र के चौक चौराहों पर की जा रही चर्चा

रिपोर्टर गौतम कुमार झा बेगूसराय बिहार 

खोदावंदपुर शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गये युवक को पकड़कर ग्रामीणों ने दोनों की शादी सोमवार की सुबह गांव के ही शिव मंदिर में करवा दी. इस शादी में गांव के ही लोगों ने वर एवं वधू पक्ष की भूमिका निभाई. अनोखी शादी की यह घटना बरियारपुर पूर्वी गांव में घटी. मिली जानकारी के अनुसार फिर से दुल्हन बनी युवती मात्र 20 वर्ष की है. पिछले छह महीने के अंदर इस युवती की तीसरी शादी हुई है. बेगूसराय मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सॉख पंचायत अंतर्गत मुबारकपुर गांव निवासी उमेश महतो की पुत्री की पहली शादी पिछले छह माह पहले हुई थी इस युवती की पहली शादी वीरपुर थाना क्षेत्र के टांरी गांव में हुई थी. इस शादी के आयोजन में बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड पांच निवासी अशर्फी महतो के 24 वर्षीय पुत्र सिन्टु कुमार ने अगुआ की भूमिका निभाई थी. इस युवती के मायके से पूर्व से रिश्तेदारी होने का फायदा उठाते हुए सिंटू कुमार ने शादीशुदा इस युवती का दूसरा विवाह कुछ दिनों बाद ही अपने गांव के स्वर्गीय नंदलाल महतो के पुत्र नीतीश कुमार से करवा दिया. इस मामले में युवती के पिता ने मुफ्फसिल थाना में सिंटू समेत अन्य लोगों के विरुद्ध बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज करवा था. वहीं दूसरी ओर युवती की दूसरी शादी के बाद सिंटू का आना- जाना नीतीश के घर होने लगा. नीतीश की पत्नी आरती के साथ सिंटू का प्रेम प्रसंग बढ़ता गया. गत तीन दिनों पूर्व ही महिला की दूसरी पति नीतीश मजदूरी करने के लिये घर से दिल्ली के लिये निकला था. इसी बीच रविवार की देर रात्रि आरती से मिलने उसके घर पहुंचे सिंटू को अपने ही ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. फिर आरती एवं सिंटू की शादी गांव के शिव मंदिर परिसर में सोमवार की सुबह में करवा दी. छह महीने के अंदर आरती की तीसरी शादी की घटना की चर्चा क्षेत्र के चौक- चौराहों पर जोरशोर से की जा रही है.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button