ब्रेकिंग न्यूज़

Uttrakhand News नए कानूनों को लागू करने के लिए तैयारियों को अन्तिम रूप देती हरिद्वार पुलिस

कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित

रिपोर्टर फरहान हरिद्वार उत्तराखंड

नता के बीच पहुंचकर नए कानून के बारे में साझा की जाएंगी जरुरी जानकारियां

अभियान में बैनर, पोस्टर, जनसम्मेलन आदि के माध्यम से जनता को करेंगे जागरुक

हरिद्वार पुलिस ने कसी कमर, 01 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं तीन नए कानून

01 जुलाई से लागू हो रहे तीन नए कानून को लेकर की गई तैयारियों को परखने एवं जनता को इनके बारे में जागरुक करने के लिए आज एस.एस.पी. प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारी, कोतवाली/ थाना प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी एवं समस्त चौकी प्रभारियों की गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक ली।

इस दौरान श्री डोबाल द्वारा ऑनलाइन मौजूद सभी ऑफिसर्स को नए कानून के बारे में जनजागरुकता के लिए जल्द पोस्टर-बैनर तैयार करने तथा लाउडस्पीकर या चौपाल के माध्यम से आमजन को सरल भाषा में नए कानून की जानकारी देने के आवश्यक निर्देश दिए गए।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button