ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News जिला संवाददाता चंद्रिका प्रसाद की रिपोर्ट सोनभद्र

एनसीएल राजभाषा ने आयोजित किया राजभाषा कार्यशाला

रिपोर्टर चंद्रिका प्रसाद सोनभद्र उत्तर प्रदेश

सोमवार (दिनांक 24/6/2024) को राजभाषा विभाग एनसीएल के तत्वावधान में सीईटीआई सिंगरौली के एमडीआई भवन में एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एनसीएल मुख्यालय, एनसीएल के सभी क्षेत्रों एवं नराकास सदस्य कार्यालयों के प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

एक दिवसीय हिन्दी कार्यशाला में श्री विक्टर कुजूर, विभागाध्यक्ष (राजभाषा), एनसीएल उपस्थिति रहे एवं व्याख्याता के रूप में श्री मनोज कुमार सिंह, विभागाध्यक्ष (सतर्कता) एवं श्री हुकुम सिंह, वरीय प्रबंधक (सचिवीय राजभाषा) द्वारा राजभाषा नियम, अधिनियम, अनुवाद एवं राजभाषा तिमाही रिपोर्ट से संबंधित प्रशिक्षण दिया ।

उक्त प्रशिक्षण में कुल 48 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई ।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button