छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News 10 वर्षों से मृतक के परिजन को नहीं मिली सहायता राशि, परिजन अधिकारियों के दफ्तरों का चक्कर लगाते हुए थके।

रिपोर्टर सुरेश विश्वकर्मा सूरजपुर छत्तीसगढ़ 

बिहारपुर जिले के दूरस्थ क्षेत्र बिहार पुर चांदनी अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत देवरी में विजय प्रसाद पिता राम अधीन जाति केवट की मृत्यु लगभग 10 वर्ष पूर्व पानी में डूबने से हो गई थी। परिजन से मिली जानकारी के अनुसार रामप्रसाद ने 10 वर्ष पूर्व दिनांक 2/4 /2013 को शाम 4:00 बजे के लगभग जाल लेकर मछली मारने रेड नदी में गया हुआ था इसी दौरान उसकी मृत्यु पानी में डूब कर हुई थी तब परिजन ने शव को पोस्टमार्टम कराते हुए मुआवजा के लिए सारी प्रक्रिया पूर्ण करने में जुट गई। और प्रक्रिया पूर्ण होते ही तहसील कार्यालय में जमा हो गया लेकिन अधिकारियों के लापरवाही के कारण आज दिन तक इनको सहायता राशि नहीं मिलने से परिजन हराश में हैं। मृतक की पत्नी किस्मत बाई ने कई बार कलेक्टर तहसीलदार एवं आला अधिकारियों को लिखित में शिकायत की है लेकिन इसे संज्ञान मैं आज दिन तक नहीं लिया गया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button