Chhattisgarh News खोखसा रेलवे ट्रेक में मिला अज्ञात युवती का शव…

रिपोर्टर राकेश कुमार साहू जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
जांजगीर चांपा जिले के खोखसा रेलवे ट्रेक में लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवती का शव मिला है। नैला चौकी पुलिस ने शव को रेलवे ट्रेक से उठाकर शव को मर्चुरी में रखा गया है। घटना नैला चौकी उप थाना क्षेत्र की है ।
नैला चौकी प्रभारी भागवत डहरिया ने बताया की देर शाम रेलवे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली के एक युवती का शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चुरी भेजा गया है । मृतक की उम्र लगभग 20 वर्ष की वह ट्रेन से सफर कर रही होगी जिससे गिराने से मौत हुई है। उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से युवती की मौत हुई है। लेकिन युवती की पहचान अब तक नही हो सकी है ।
युवती की पहचान के लिए मृतक युवती ने काले रंग का जींस…काले रंग का फूल बाह का टी शर्ट, बाए हाथ में SAAA लिखा हुआ है,वही बाए हाथ की उंगली में 2 नाग अंगूठी और दाए हाथ में कुछ रस्सी पहनी हुई है।

Subscribe to my channel