ब्रेकिंग न्यूज़
Madhya Pradesh News 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ की थीम पर तैयारियों के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश
21 जून को आयोजित किए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयुक्त आयुष श्रीमती सोनाली वायंगनकर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी’ है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी की सहभागिता आवश्यक है, इसलिए सभी अपने-अपने स्तर पर आवश्यक तैयारियाँ कर लें। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के संबंध में चर्चा की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, सीईओ जिला पंचायत ऋतु राज नगर निगम आयुक्त सहित, स्कूल कॉलेज के प्रतिनिधि तथा एनजीओ संचालक उपस्थित थे।

Subscribe to my channel