ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News थाना नूरपुर पुलिस ने लूट व छिनैती के मुकदमे सम्बंधित तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया है

ब्यूरो चीफ इखलास मंसूरी बिजनौर उत्तर प्रदेश

आपको बता दे थाना शिवाला कला के गांव फिना की रहने वाली महिला अनिता नूरपुर निरंकारी सत्संग में आई हई थी। सत्संग खत्म होने के बाद चांदपुर तिराहे की और जाते समय खालसा इंटर कालेज के पास पहुची तो पीछे से तीन लड़के बाइक से आये और पर्स छीनकर ले गए थे। महिला ने बताया था कि उसके पर्स में सोने की चैन व दो हजार रुपये थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। वही दूसरी घटना थाना नहटौर के गांव छच्जुपुरा की रहने वाली निशु निर्मल पत्नी राहुल निर्मल के साथ घटी। वह अपने घर से स्कूल आ रही थी। महिला का आरोप है कि रास्ते मे कुंडा खुर्द में उसका बैग चोरी हो गया। महिला ने बताया कि उसके बैग में एक मोबाइल फोन,आधार कार्ड 5500 रुपये एटीएम रखे हुवे थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने आज तीन आरोपियों प्रद्युम्न सिंह, अंकित सिंह और शेखर सिंह निवासी बालापुर अखेड़ा थाना नहटौर जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल और अलग अलग कम्पनी के तीन मोबाईल फोन बरामद किए है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button