ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ की उपस्थिति में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जल स्त्रोंतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन का कार्य हुआ प्रारंभ

ब्यूरे चीफ  मुहम्मद ख्वाजा टीकमगढ़ मध्य प्रदेश

ग्राम पंचायत गोपालपुरा तथा बड़ागांव खुर्द में जनभागीदारी एवं जनसहयोग से गाद निकालने एवं साफ-सफाई का किया गया कार्य कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ श्री नवीत कुमार धुर्वे की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में आज जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाये जा रहे जल-गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत गोपालपुरा एवं ग्राम पंचायत बडागाँवखुर्द में तालाबों की स्वच्छता के लिये जनभागीदारी एवं जनसहयोग से कार्य प्रांरभ किया गया।
इस दौरान कलेक्टर श्री शर्मा तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत टीकमगढ़ श्री धुर्वे ने सभी जिलेवासियों से जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल-स्रोतों के संरक्षण और साफ-सफाई के साथ-साथ इन स्थानों पर वृक्षारोपण करने की अपील की। अभियान अंतर्गत जनपद पंचायत टीकमगढ़ की ग्राम पंचायत गोपालपुरा में कुड़ीहार तालाब एवं ग्राम पंचायत बडागाँवखुर्द की वंशकार मुहल्ला तलैया से गाद निकालने एवं साफ-सफाई का कार्य जनभागीदारी एवं जनसहयोग से प्रांरभ किया गया।
अभियान अंतर्गता दोनांे पंचायतों के ग्रामीणजनों व जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जनभागीदारी को उपरोक्त दोनों कार्यों से तालाबों में अधिक मात्रा में वर्षाजल एकत्रित होगा, जिसमें आस-पास के कृषकों व मछुआ समूह के सदस्यों की आय में अपेक्षित वृद्धी होगी। साथ ही पशुओं को वर्षभर पीने के लिये पानी की उपलब्धता हो सकेगी।
इस अवसर पर जिला समन्वयक जन अभियान परिषद डॉ. सुनील कटियार, पीओ मनरेगा श्रीमती रचना मिश्रा, सीईओ ज.प.टीकमगढ़ श्री आशीष अग्रवाल, सहायक यंत्री श्री बी.के. संज्ञा, एपीओ श्रीमती मनीषा धतरा, उपयंत्री श्री सुनील योगी, सरपंच गोपालपुरा श्री दिलीप सिंह ठाकुर, सरपंच बडागाँवखुर्द श्री सरदार सिंह यादव, सचिव श्री जगप्रसाद यादव, श्री अरविन्द परिहार, सहायक सचिव श्री रिंकु कुशवाहा, नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सदस्य तथा बड़ी संख्या मे ग्रामीणजनों ने उपस्थित रहकर जनभागीदारी कार्य में भाग लिया

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button