ब्रेकिंग न्यूज़
Jharkhand News काली मंदिर के स्वर्ण जयंती के अवसर पर आज सुबह भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी।

रिपोर्टर मिथिलेश पांडे धनबाद झारखंड
पंचगढ़ी बाज़ार काली मंदिर के स्वर्ण जयंती के अवसर पर आज सुबह भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी। इस शोभा यात्रा में हज़ारों की संख्या में महिला पुरुष शामिल हुवे। शोभा यात्रा काली मंदिर से नर्मदेश्वर अंदर होते हुवे सूर्य मंदिर पंहुंचीं ततपश्चात पुनः काली मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय झा, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, जनशक्ति दल प्रमुख सुरज महतो, जागो संस्था के प्रमुख चुन्ना यादव, मंदिर अध्यक्ष अशोक चौधरी, सचिव समीर पाल, लखी नारायण भट्टाचार्य, नंदन बाबा, जयंतो घोष, माणिक दास, मोहन सरकार, प्रफुल्ल घोष, अनिल घोष, तपन राय, निर्मल होड़, अनिर बांध, संदीप तपाधर, लालू चटर्जी, गौतम मंडल आदि शामिल थे।


Subscribe to my channel