IC News and Media House Private Limited


मनोरंजनराजस्थानराज्य

Rajasthan News श्री खाटू धाम के लिए 39 वीं अखण्ड ज्योति निशान पदयात्रा रवाना

जगह-जगह हुआ स्वागत, भजनों की धून पर नाचते-गाते रवाना हुए पदयात्री

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

श्री श्याम शक्ति मण्डल कोटपूतली ट्रस्ट के तत्वाधान में कोटपूतली से खाटू धाम हेतू 39 वीं अखण्ड ज्योति निशान पदयात्रा बुधवार को राजमार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर से भव्य लवाजमे के साथ नगर भ्रमण करके खाटू धाम के लिए रवाना हुई। पदयात्रा को पूर्व संसदीय सचिव रावमस्वरूप कसाना द्वारा श्याम ध्वजा देकर रवाना किया गया। पदयात्री श्याम बाबा की झांकी के साथ खाटू नरेश के जयकारों के बीच नाचते-गाते रवाना हुये। वहीं गायक कलाकारों द्वारा यात्रा में भजनों की प्रस्तुति भी दी गई। मंडल अध्यक्ष श्यामलाल बंसल ने बताया कि पदयात्रा से पूर्व श्री श्याम मंदिर में पुजारी पं. नरेन्द्र शर्मा द्वारा बाबा श्याम के चढ़ाए जाने वाले निशानों व श्याम प्रभू की पूजा-अर्चना के उपरान्त ज्योत प्रज्जवलित की गई। इसके बाद संपन्न हुई आरती के बाद पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना व रमेश सैनी ने श्याम बाबा का ध्वज दिखाकर पदयात्रियों को रवाना किया। इस मौके पर जगन दीवान, मनोज दीवान, हीरालाल सैनी, जगदीश प्रसाद तिलकधारी, बाबूलाल सैनी, ख्यालीराम सैनी, राजेन्द्र सैनी फूलवाला, कैलाश सैनी, छाजूराम सैनी, रमेश किताबवाला, कमल गुप्ता, घनश्याम अथोनीया, महेश बंसल, राजेश सवाईका, अशोक पाटनवाले, लालाराम सैनी, कुलदीप जोशी, जितेंद्र जोशी, मनोज सोनी, गोविंद बिदानी, रजत जिंदल, मनीष अरोड़ा, सियाराम शर्मा, किशन लाल, अनिल दवाईवाला, घनश्याम शर्मा (बब्बल), भीम, सुभाष सैनी समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसके बाद पदयात्रियों ने कस्बे में गाजे-बाजे व डीजे के साथ शोभा यात्रा निकाली। इस अवसर पर पदयात्रियों का लॉयन्स क्लब एवं अग्रवाल समाज, बंसल ट्रेडर्स, दीपक किराना स्टोर लंबा बाजार, अग्रसेन चौराहा, दिल्ली दरवाजा, जलेबी चौक, बंसल ट्रेडर्स आजाद चौक, भाजपा नेता मुकेश गोयल की ओर से पदयात्रियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया तथा अल्पाहार करवाया गया। मंडल के सचिव मनोज दिवान व रमेश जिंदल ने बताया कि यात्रा ग्राम बागावास स्थित में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सुबह रवाना होंगी। इसके बाद पदयात्रा मंगलवार को त्रिवेणी धाम से व बुधवार को महरोली से सुबह रवाना होकर रात्रि तक खाटू धाम श्याम मन्दिर में ध्वजों को चढ़ाया जाएगा।

पदयात्री पहचान-पत्र अपने साथ रखें :- मण्डल पदाधिकारियों ने सभी पदयात्रियों से अपील की है कि वे अपने-अपने पहचान-पत्र साथ रखें। बच्चों को साथ ले जाने वाले श्रद्धालु उन्हें स्वयं संभाले। मेले में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर खाटू धाम स्थित कोटपूतली की धर्मशाला में सम्पर्क किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि पहचान-पत्र के अभाव में उक्त धर्मशाला में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button