IC News and Media House Private Limited


मनोरंजनराजस्थान

Rajasthan News स्वच्छता सेवा दल टीम श्री खाटू धाम के लिए रवाना

श्री श्याम बाबा के लक्खी मेले में देगें विभिन्न सेवायें

रिपोर्टर आशीष मित्तल कोटपुतली जयपुर राजस्थान

स्थानीय स्वच्छता सेवा दल टीम शनिवार को श्री खाटू धाम के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा श्री श्याम बाबा के लक्खी मेले में विभिन्न प्रकार की सेवायें दी जायेगी। उल्लेखनीय है कि टीम द्वारा विगत कई वर्षो से श्री खाटू श्याम बाबा के मेले में सेवायें दी जा रही है। महंत महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 बालेश्वर दास महाराज, संरक्षक महेश मीणा ने टीम के कार्यकर्ताओं को श्री खाटू श्याम बाबा के मेले के लिए रवाना किया। संयोजक प्रवीण बंसल ने बताया की श्री खाटू श्याम के लक्खी मेले का आयोजन 22 फरवरी से 04 मार्च तक होगा। मेले में लोग हजारों किलोमीटर दूर से बाबा के दर्शन के लिए निशान लेकर आ रहे हैं। पैदल भक्तों की सेवा के लिए रास्तों में जगह-जगह पर शिविरों एवं भंडारों का आयोजन किया गया है। खाटू श्याम मेला मजिस्ट्रेट द्वारा स्वच्छता सेवा दल के कार्यकर्ताओं की ड्यूटी मंदिर परिसर, मेला ग्राउण्ड, मांगीलाल धर्मशाला, प्रधान कैम्प एवं लखदातार ग्राउण्ड के आसपास सेवा के लिए लगाई गई है। इस दौरान प्रवीण बंसल,आशीष मित्तल,गिरवर शर्मा, रमन अग्रवाल, राजेश कुमार यादव, हेमंत मोरीजावाला, हेमंत सैनी, नवीन कुमार अग्रवाल, मनोज सैनी, अमित सैनी, विजेंद्र सैन, गोविंद सोनी, राहुल अग्रवाल, राहुल मंगल, बबलू मीणा, अशोक सैनी समेत अन्य मौजूद रहे। रिपोर्ट – आशीष मित्तल जनता समाचार कोटपुतली

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button