राजस्थानराज्यशिक्षा

Rajasthan News पुस्तक धरती धोरा री का विमोचन करते प्रबुद्ध जन

धरती धोरा री पुस्तक का विमोचन

रिपोर्टर विकास शर्मा नीमकाथाना सीकर राजस्थान

नीमकाथाना चेतानी विलास पर भानु सप्तमी 26फ़रवरी को धरती धोरा री पुस्तक का विमोचन एक समारोह आयोजित कर किया गया जिसमे नगर के प्रबुद्ध जनों ने भाग लिया कार्यक्रम की अध्यक्षता पं. हनुमान प्रसाद जोशी ने की कार्यक्रम की विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरुआत सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर की गयी कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि आचार्य नटवर लाल जोशी रहे कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जोशी ने शेखावाटी की मुक्त कंठ प्रशंसा करते हुए कहा कि

गाँव गाँव मे जती सती अर गाँव गाँव म बालाजी । आ है म्हारी शेखावाटी जी पर राम घणो राजी।।
गंगाजल जीको पाणी है, पून पवित्र घणी घणी । पेंड पेंड पर वीर शहीदारी समाधियां है अठे बणी ।।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते पं. कौशल दत्त शर्मा

कार्यक्रम का संचालन करते हुए पं. कौशल दत्त शर्मा ने अपने शास्त्रीय तर्क प्रस्तुत करते हुए व्रत त्योहारों कि शंका का समाधान भी बताया कार्यक्रम मे नीमकाथाना गोपाल गौशाला के अध्यक्ष दौलत राम गोयल, शारदा सदन एजुकेशन ग्रुप के निदेशक हिमांशु तिवारी, व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष गिरधारी लाल पंसारी, अमरचंद नाटिया, बनवारी लाल चेतानी,पं. गोपाल शर्मा, पं. रमेश चंद शर्मा,पं. अशोक शर्मा रायपुर, पं. नितेश भारद्वाज,ब्रह्मण युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पं. विकास शास्त्री, पूर्व पार्षद पूरन मल शर्मा, कुलभूषण शर्मा, समाजसेवी पूरन मल पुरोहित मुकेश शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम मे पधारे हुए अतिथियों का विष्णु चेतानी ने शाल श्रीफल व माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही बालकिशन चेतानी,नरेंद्र चेतानी,बजरंग लाल चेतानी,शंकर लाल चेतानी ने आँगनतुक महानुभावों का आभार प्रकट किया।। कार्यक्रम मे पुस्तक के सम्पादक शशी कान्त शर्मा का भी साफा पहनाकर सम्मान किया गया सभी मौजूद लोगो को पुस्तक की प्रति भी वितरण कि गयी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button