उत्तरप्रदेशराज्यशिक्षा

Uttar Pradesh News सफल कैरियर गाइडेन्स सेमिनार का आयोजन

रिपोर्टर मोहम्मद शादाब कानपुर उत्तर प्रदेश

एसोसिएशन ऑफ़ मुस्लिम प्रोफ़ेशनल्स कानपुर, की टीम ने द कैंडीटफ स्कूल, के साथ बर्रा 6 में कैरियर गाइडेन्स सेमिनार का आयोजन किया। जिसमें बच्चों को उनके कैरियर से सम्बंधित जानकारियां दी गईं।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में श्री शहज़ादे आलम (अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक वक्ता) ने बच्चों को बताया कि किस प्रकार आप विदेश में शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और वह भी स्कॉलरशिप के साथ। डॉ सबा यूनुस (प्रोफेसर) ने बताया कि कोई भी चीज़ नामुमकिन नहीं है, अगर आप किसी चीज़ को पाने की ख़ातिर निरंतर प्रयास करते हैं तो वह चीज़ आपको मिल कर ही रहती है। श्री सीताराम कुंडल (मैनेजर रिक्रूटमेंट नेवल डॉकयार्ड, मुंबई) ने बताया कि किस प्रकार आप हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बाद नेवल डॉकयार्ड में नौकरी पा सकते हैं। डॉ दिव्या गुप्ता (मनोवैज्ञानिक) ने बच्चों व उनके अभिभावकों को बताया कि किस प्रकार आप अपने मन को शांत और प्रसन्न रख सकते है और एग्जाम की टेंशन को कैसे कम कर सकते हैं। श्री समीउल्लाह (प्रिंसिपल- आईटीआई, डी०टी०एस० जाजमऊ) ने बताया कि किस प्रकार बच्चे आईटीआई करके अपने पैरों पर खड़े हो सकते हैं और वह भी बहुत कम ख़र्च करके। इस अवसर पर एएमपी कानपुर चैप्टर से अबरार अली, सैयद शऱीफ अहमद, रिज़वान अंसारी, आक़िब राजा व शेख़ उमर उपस्थित रहे। टीम एएमपी कानपुर इस सफ़ल सेमिनार के आयोजन के लिए द कैंडीटफ स्कूल की मैनेजमेंट को बधाई देती है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button