Uttar Pradesh News डेढ़ वर्षीय बालक की पानी के गड्ढे में गिरने से हुई मौत

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोण्डा/मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेनीपुर में मजरा बघमरवा का है जहां पर डेढ़ वर्षीय बालक की पानी के गड्ढे में डूब कर हुई दर्दनाक मौत, बताया जाता है कि नन्दन राजभर S/o मनीराम राजभर का बेटा अंश उम्र लगभग डेढ़ वर्ष घर के बगल लगे इण्डिया मार्का हैंडपंप के पानी के गड्ढे में जिसमें पानी भरा था उसमें गिर कर मौत हो गई। नन्दन राजभर की पत्नी लक्ष्मी देवी सुबह लगभग 6 बजें खेत से आकर अपने बच्चे अंश को घर पर ना देख कर इधर उधर ढूंढने लगी खोजबीन के दौरान पास की महिलाओं ने बताया कि उसका बेटा अंश नल के पास बने गड्ढे में गिरा पड़ा है दौड कर मां लक्ष्मी देवी ने बेटे को गड्ढे से निकाला तब तक बच्चे की मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची मनकापुर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भर कर पोस्ट मार्टम हेतु जिला मुख्यालय रावाना किया गया
Subscribe to my channel