Maharashtra News बैलमपुर में मनाया गया मासिक धर्म स्वच्छता दिवस

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद,चंद्रपुर, महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के कोरपणा तहसील के गढ़चांदूर हर साल 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और महिलाओं को इसके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। महिलाओं की मासिक धर्म संबंधी समस्याएं बहुत गंभीर होती हैं। अल्ट्राटेक मानिकगढ़ कंपनी ने महिलाओं के स्वास्थ्य के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए महिलाओं का मार्गदर्शन करने और सेनेटरी पैड वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की मार्गदर्शक के रूप में डॉ. रूपाली यादव एवं उनके सहयोगियों ने महिलाओं को बहुमूल्य मार्गदर्शन दिया तथा महिलाओं ने अपनी मासिक धर्म से संबंधित समस्याओं को बताकर अपनी समस्याओं का समाधान किया।
इस अवसर पर गांव की आशा कार्यकर्ता छाया ताई जोगदंडे ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन किया। साथ ही गांव के उपसरपंच अशोकजी चांदेकर ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य सहयोग दिया. इसी तरह गांव के स्वयं सहायता समूह की सीआरपी कल्पना अलोन ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया.
इस कार्यक्रम में गांव की महिलाओं ने भरपूर सहयोग दिया। मार्गदर्शन के बाद सीएसआर टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का प्रयास किया।

Subscribe to my channel