
रिपोर्टर सुमित शर्मा रायसिंहनगर राजस्थान
रायसिंहनगर – गंगनहर में पानी की मात्रा घटने से आक्रोशित किसान 27 फरवरी को श्रीगंगानगर में जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन को लेकर किसान नेता कॉमरेड श्योपत मेघवाल के नेतृत्व में किसान नेताओं ने विभिन्न गांवों में नुक्कड़ सभा की कॉमरेड श्योपत मेघवाल ने सिंचाई विभाग, राजस्थान सरकार व जिला प्रशासन पर किसानों के प्रति गंभीर नहीं होने का आरोप लगाया उन्होंने कहा कि गंगनहर में सिंचाई पानी घटने से पूरे क्षेत्र में आक्रोश है लेकिन सिंचाई विभाग व जिला प्रशासन आंखे मूंद कर बैठा है वहीं सिंचाई पानी को लेकर जन प्रतिनिधियों की चुप्पी भी जिले की खेती बर्बाद करने वाली है मेघवाल ने किसानों को एकजुट होकर आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया
किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थोरी ने कहा कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में हुए आंदोलन के बाद खेती का बचाव हुआ था अब कांग्रेस सरकार भी हालत ज्यों की त्यों बन गई है बिना संघर्ष के नहरों में पानी आना मुश्किल है उन्होंने गंगनहर के पूरे सिंचाई पानी की मांग को लेकर 27 फरवरी सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे उससे पूर्व श्रीगंगानगर के रेलवे स्टेशन नजदीक गुरुद्वारा सिंहसभा में इक्कठे होंगे उन्होंने किसानों से अधिकाधिक संख्या में श्रीगंगानगर पहुंचने की अपील की है इस मौके पर श्रीविजयनगर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि गुरमीत कंडयारा,डायरेक्टर माणक थालोड़,सुरेंद्र महिया, मनीष कांटीवाल उपस्थित थे।




Subscribe to my channel