ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य
Rajasthan News जीलो में 15 दिन से बह रहा पानी

रिपोर्टर अंकित शर्मा सीकर राजस्थान
नीमकाथाना निकटवर्ती ग्राम जीलो के महेंद्र शर्मा ने बताया कि पानी की पाइप लाइन फूटी होने से 15 दिन से पानी रोड पर फैल रहा है पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। वार्ड 12 में पानी की किल्लत रहती है। उनका पाइप हट गया है, किसी ने खड्डा खोद दिया तब से पानी नहीं आ रहा। कोई पाइप में नल लगाकर बंद भी नहीं रखता। जलदाय विभाग का कर्मचारी नहीं है। उन्होंने अधिकारियों से ठेकेदार भेज कर खड्डा बंद करवाने, मुख्य रास्ते से कनेक्शन हटा कर घर में लगाने की मांग की ताकि हजारों लीटर पानी बर्बाद ना हो। एक लाइन मैन नियुक्त किया जाए।



Subscribe to my channel