ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

Rajasthan News प्रेमिका के लिए बेटे ने बुजुर्ग बेवा मां व पत्नी को घर से निकाला

मां ने दर्ज कराया मुकदमा, टिफिन सेंटर में रह रही सास- बहू

रिर्पोटर अंकित शर्मा सीकर राजस्थान

सीकर. जिले के लक्ष्मणगढ़ इलाके में एक बेटे ने प्रेमिका को घर में रख बेवा बुजुर्ग मां व पत्नी को घर से निकाल दिया। दोनों सास-बहू अब टिफिन सेंटर में आश्रय लेकर रह रही है। मामले में मां ने एसपी को शिकायत देकर बेटे के खिलाफ लक्ष्मणगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है जिसमें बेटे के साथ उसकी प्रेमिका व उसके बेटे पर भी मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पकोड़ी प्याऊ के पास निवासी शारदा देवी ने रिपोर्ट दी है कि उसका बेटा पवन उसकी प्रेमिका नामिका तथा प्रेमिका का बेटा विशाल उसकी जमीन व मकान हड़पना चाहते हैं। ये दी । इसके लिए वह काफी समय से उसके साथ मारपीट कर रहे थे। रिपोर्ट मंगलवार को भी उसने उसके व पुत्रवधु आशा के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया जिसके बाद से दोनों सास-बहू के रहने-खाने की समस्या उठ खड़ी हुई है। रिपोर्ट में बताया कि पवन ने अपनी प्रेमिका को अवैध रूप से घर में रख रखा है। जबरन डरा धमका कर कई कागजातों पर हस्ताक्षर भी करवा चुका है।

टिफिन सेंटर में लिया आश्रय

मां शारदा ने बताया कि दोनों सास बहू एक टिफिन सेंटर में आश्रय लेकर रह रहे हैं। जहां बड़ी मुश्किल से गुजर बसर हो रहा है। बकौल शारदा देवी वह बीच-बीच में घर जरूर जाती है, लेकिन हर पल दहशत में रहती है।

दो बच्चों का पिता है आरोपी, असम से लौटी पत्नी

बहू आशा का कहना है कि उसकी पवन से दस साल पहले शादी हुई थी। जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए। लेकिन, पति की हरकतों से परेशान होकर वह अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए पीहर असम ले गई। जहां टिफिन सेंटर पर काम कर वह उन्हें पढ़ा रही थी। पति द्वारा प्रेमिका को घर रखने और सास के साथ मारपीट की सूचना पर वह लक्ष्मणगढ़ लौटी। पर पवन ने उसे घर में नहीं घुसने दिया और सास सहित मारपीट कर दोनों को बाहर निकाल दिया। दोनों सास बहू ने आरोपी पवन पर अनैतिक कारोबार का आरोप भी लगाया है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button