मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल के बच्चो ने अणुव्रत रेली निकली

रिपोर्टर संतोष बसोड झाबुआ मध्यप्रदेश

अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी के जन कल्याणकारी संस्था अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी राजसमनद एवम अणुव्रत समिति थांदला के तत्वाधान में अणुव्रत समिति थांदला के अध्यक्ष श्री रतनलाल जैन के निर्देशानुसार अणुव्रत अमृत महोत्सव के 75 वर्ष के शुभ अवसर पर खवासा न्यू हाइट्स पब्लिक स्कूल के बच्चो ने अणुव्रत रैली निकाली ।

स्कूल मैनेजमेंट के पधाधिकारी ने अणुव्रत झंडा दिखाकर रैली का उदघाटन किया । बच्चे निज पर शासन फिर अनुशासन और हम बच्चो का यह संदेश नशा मुक्त हो भरत देश का नारा लगाते हुवे रेली निकाली । जीवन विज्ञान के प्रशिक्षक अवधेश कुमार ने अणुव्रत अमृत महोत्सव के 75 वर्ष के शुभ अवसर पर चलाए जा रहे जन जाग्रति कार्यक्रम के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला ।

अणुव्रत के संकल्प को जीवन में अपनाकर जीवन को अच्छा और सच्चा बनने की सद्प्रेरणा प्रदान की । यह कार्यक्रम बच्चो में सदसंस्कार का निर्माण सद्प्रेरणा और नैतिक मूल्यों का विकास करने वाला रहा । स्कूल संचालक श्री बैरागी ने आभार व्यक्त किया

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button