Maharashtra News मुल में भारतीय जनता पार्टी ने किया विरोधी पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार का निषेध

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद,चंद्रपुर, महाराष्ट्र
26/11/08 को मुंबई मे हुए दहशतवादी हमले में शहीद हुए पुलिस अधिकारी हेमंत करकरें इन्हें लगी गोली कसाब की नहीं तो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के समर्पित पुलिस अधिकारी ही होने की बात विपक्षी नेता विजय वडेट्टीवार ने कही है।
इस आपत्तिजनक बयान का विरोध दर्शाते हुए महाराष्ट्र के चंद्रपूर जिले के मूल तहसील के भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय गांधी चौक में निषेध आंदोलन किया गया।
दरअसल, अपने जान की परवाह न करते हुए पुलिस अधिकारी ने कसाब को गिरफ्तार किया,ऐसे देशभक्त पुलिस अधिकारी के संबंध में गलत बयान दिया गया, ऐसा आरोप बीजेपी की ओर से लगाया गया है।
26/11 को हुए हमले के बारे मे किए निंदनीय बयान से एड उज्जवल निकम के खिलाफ झूठा तथा तथ्यहीन आरोप लगाया गया है जिसका निषेध व्यक्त किया गया।
देशभक्ति की बदनामी करने वाले कांग्रेस के नेता पर कार्रवाई करने की मांग की गई।
इस अवसर पर चंद्रपुर जिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष संध्याताई गुरूनूले, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष रत्नमाला भोयर,पूर्व उपाध्यक्ष नंदकिशोर रणदीवे,अजय गोगूलवार, चंद्रकांत आष्टनकर,महेंद्र करकाड़े, अनिल साखरकर , मिलिंद खोबरागड़े , प्रवीण मोहुर्ले , अर्चना चावरे , डॉ. किरण कापगते, प्रशांत बोबाटे , सुखदेव चौथाले,संजय येणुरकर,बबन गुंडावार,दादाजी येरने,युवराज चावरे, प्रमोद कोकुलवार, प्रशांत कोहले, विवेक मांदाडे, सूरज मांदाडे, सचिन गुरुनूले आदि बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Subscribe to my channel