ब्रेकिंग न्यूज़
Uttar Pradesh News सौंख के श्यौबा में बेशकीमती जमीन पर कब्जा कराने का पुलिस पर आरोप।

रिपोर्टर सूरज दीक्षित गोवर्धन मथुरा उत्तर प्रदेश
मथुरा में जमीनों पर कब्जे के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। यहां भूमाफियाओं की बेशकीमती जमीनों पर कुदृष्टि पड़ी हुई है। मामला मथुरा के गोवर्धन तहसील स्थित नगला श्यौवा का है। यहां मथुरा सौंख मार्ग स्थित वेशकीमती जमीन पर अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि इलाका पुलिस भूमाफिया वेदपाल सिंह को संरक्षण दे रही है। पीड़ित महिलाओं ने बताया कि जमीन का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। एस डीएम गोवर्धन ने न्यायालय में विचाराधीन वाद को देखते हुए पुलिस की कुर्की कार्रवाई पर रोक लगा दी। लेकिन पुलिस ज़मीन पर कब्जा कराना चाहती है। जमीन पर कब्जा कराने पहुंची पुलिस से सक्षम अधिकारी के आदेश मांगे तो सौंख चौकी के पुलिस कर्मियों ने मारपीट कर डाली।
Subscribe to my channel