ब्रेकिंग न्यूज़
Haryana News इंडो-नेपाल इंटरनेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2024 में भारत की बेटी तमन्ना नरवाल ने जीता गोल्ड

रिपोर्टर सतीश शर्मा नारनौल हरियाणा
नारनौल की बेटी तमन्ना नरवाल ने इंडो-नेपाल इंटरनेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप-2024 में गोल्ड जीत कर भारत देश का परचम नेपाल में फहरा दिया है । इस खुशी के अवसर पर शहर की सभी संस्थाए व लोग बेटी की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर उनके पूरे परिवार को बारम्बार बधाइयां दे रहे हैं। ग़ौरतलब हो कि अनुसूचित जाति से सम्बन्ध रखने वाली तमन्ना नरवाल मूल रूप से राजस्थान के दिलपुरा गाँव से है लेकिन अब काफी वर्षों से वह परिवार सहित नारनौल के केशवनगर में ही रहती हैं । सामाजिक कार्यकर्ता जयसिंह नारनौलिया ने बताया कि समस्त समाज कामना कर रहा है कि तमन्ना बेटी आगे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ओलंपिक टूर्नामेंट में भी इसी तरह गोल्ड जीत कर भारत देश का व हम सभी का मान सम्मान बढ़ाएगी ।
Subscribe to my channel