ब्रेकिंग न्यूज़
Jammu & Kashmir News दोपहर 1 बजे उधमपुर लोकसभा सीट पर 43.11% मतदान हुआ

स्टेट चीफ मुश्ताक पुलवामा जम्मू/कश्मीर
जम्मू, 19 अप्रैल: उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को 2024 लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान दोपहर 1 बजे तक 43 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी इंडियन क्राइम न्यूज को बताया कि दोपहर 1 बजे उधमपुर निर्वाचन क्षेत्र में 43.11% मतदान दर्ज किया गया, जबकि मतदान में तेजी आनी शुरू हो गई है.
उधमपुर और कठुआ जिलों के कई हिस्सों में भारी बारिश के बीच आज सुबह सात बजे इस महत्वपूर्ण सीट के लिए मतदान शुरू हुआ।
देशभर में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 सीटों पर मतदान हो रहा है।

Subscribe to my channel