ब्रेकिंग न्यूज़

Maharashtra News सिंदेवाही और नवरगाव पुलिस ने निकाला रूट मार्च.

रिपोर्टर वहाबअली सैय्यद,चंद्रपुर, महाराष्ट्र

आगामी लोकसभा चुनाव तथा रामनवमी,महावीर जयंती, हनुमान जयंती आदि त्योहारों के दौरान शांति और कानून व्यवस्था को अबाधित रखने के लिए सिंदेवाही पुलीस स्टेशन और नवरगाव पुलिस चौकी में सिंदेवाही के थानेदार तुषार चौहान के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने रूट मार्च निकाला.
पुलिस अधिक्षक मुमक्का सुदर्शन व अप्पर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधू के मार्गदर्शन मे तथा ब्रह्मपुरी उपविभागीय पुलिस दिनकर ठोसरे के उपस्थिती मे रूट मार्च निकाला गया. इस रूट मार्च मे तमिळनाडू राज्य के पोलीस का विशेष पथक का समावेश था.


यह रूट मार्च सिंदेवाही लोनवाही शहर का परिभ्रमण कर पुलिस स्टेशन सिंदेवाही पहुंचा. रूट मार्च में पुलिस उपनिरीक्षक सागर महल्ले, सहायक पुलिस निरीक्षक थुल, पुलिस उपनिरीक्षक अनिल चांदोरे, पुलिस उपनिरीक्षक अनिल नेरलवार,गोपनीय विभाग के रणधीर मदारे,तथा पुलिस कर्मचारी,होमगार्ड कर्मचारी आदी इस रूट मार्च में शामिल थे

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button