
रिपोर्टर गौतम कुमार झा बिहार
वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के पर्रा पंचायत में नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह के द्वारा आज गुरुवार को पर्रा गांव में लगभग 15 लाख रुपया से महादलित टोला से महरानी स्थान तक बने पीसीसी रोड का उद्घाटन किया गया और पर्रा उच्च विद्यालय में ग्रामीणों की मांग पर 15 लाख रुपए से बनने वाली पुस्तकालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक के द्वारा नरेश सिंह, शेखो महतो, एतवारी साह, एवं अन्य लोगों को चादर से सम्मानित किया गया। मौके पर पर्रा पंचायत के पूर्व मुखिया लाल बहादुर शर्मा, भाजपा जिला प्रवक्ता छोटे लाल सिंह, पंचायत समिति बब्लू साहनी, पूर्व पंचायत समिति गीता शर्मा, पूर्व सरपंच रतन सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार चुन्नू चंदन, भावनंदपुर मुखिया दीपक कुमार सरपंच राजाराम पासवान उपप्रमुख सुबोध पासवान वार्ड सदस्य निशांत झा, छात्र नेता अनिकेत आनंद , ग्रामीण डॉक्टर बंगाली साह, सांसद प्रतिनिधि महेश रजक एवं अन्य सामाजिक लोग उपस्थित थे।



Subscribe to my channel