मध्यप्रदेशराज्यशिक्षा

Madhya Pradesh News मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कार्यशाला संपन्न

रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मण्डला .जिले में चलित खाद्य प्रयोगशाला के भ्रमण के दौरान मिलावट के प्रति जागरुकता हेतु 22 फरवरी को एकलव्य आदर्श आवासीय शाला अचली सेमरखापा एवं कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार में जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मिलावट से मुक्ति अभियान के अंर्तगत चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा छात्र छात्राओं को दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों में मिलावट की प्राथमिक स्तर पर पहचान एवं उनके जांच करने की आसान विधियां बताई गई।

विद्यार्थियों को सेहत के प्रति जागरुकता कार्यक्रम के अंर्तगत खाने में चीनी, नमक, तेल को कम मात्रा में उपयोग किए जाने का महत्व बताया गया। फोर्टिफाइड फूड के बारे में जानकारी देकर उसके फायदे बताए गए। साथ ही चाट फूल्की का सेवन करते समय स्वयं जागरुक रहने का भी आव्हान किया गया। दोनों परिसर में भोजन व्यवस्था में कार्यरत कर्मचारियों को खाद्य सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।कार्यक्रम के दौरान एकलव्य आदर्श आवासीय शाला अचली सेमरखापा से प्राचार्य जी.एल. कामडे व कन्या शिक्षा परिसर चटुआमार से एम. तंतुवाय तथा समस्त स्टॉफ सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी गीता तांडेकर व चलित खाद्य प्रयोगशाला के केमिस्ट आकाश डेकोले के द्वारा जागरुक किया। साथ ही कटरा स्थित राजपूत ढाबा, प्रकाश होटल एवं गुरुनानक ढाबा में विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर स्पॉट टेस्टिंग की गई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button