उत्तराखण्डराज्य

Uttarakhand News थाना थल पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार.

मिशन मर्यादा के तहत कुल 27 लोगों के विरूद्ध की गयी चालानी कार्यवाही.

रिपोर्टर नारायण सिंह पिथौरागढ़ उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक महोदय पिथौरागढ़, श्री लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार, पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, श्री महेश चन्द्र जोशी एवं पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री करने व होटल /ढाबों में अवैध रुप से शराब पिलाने/बेचने वालों तथा मिशन मर्यादा के तहत पर्यटन स्थलों व सार्वजनिक स्थानों पर गन्दगी करने/ हुड़दंग मचाने वालों/शांति व्यवस्था बंग करने वालों के विरुद्ध विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया है। जिस क्रम में दिनांक- 22.02.2023 को थानाध्यक्ष थल, श्री योगेश कुमार के नेतृत्व में हेड का0 राजेश कुमार व हमराही कर्म0 गणों द्वारा ग्राम पाँखू में चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों क्रमश: 1. नन्दन सिंह पुत्र दीवान सिंह, निवासी- डाडल पो0 पाँखू थाना थल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 38 वर्ष एवं 2. महेश राम पुत्र मोहन राम, निवासी- उड्यूरा पो0 पाँखू थाना थल जिला पिथौरागढ़ उम्र- 30 वर्ष को 02 प्लास्टिक के जरिकेनों में कुल 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना थल में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चैकिंग के दौरान होटल ढाबों में शराब पीने वालों तथा सार्वजनिक स्थलों पर गन्दगी करने/ हुड़दंग मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले कुल- 27 लोगों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button