ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत थाना प्रभारी ने किया जनजागरूकता अभियान

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

मछंड। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान के तहत थाना प्रभारी रौन राजवीर सिंह गुर्जर ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी ने अहिंसा नशा मुक्ति केंद्र, मछंड पहुंचकर नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों से मुलाकात की। थाना प्रभारी ने बताया कि किस प्रकार से सुबह से रात तक योगा, आरती, व्यायाम, ध्यान, काउंसलिंग, उपचार विभिन्न शिक्षाप्रद गतिविधियों से नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित कर उनका मार्गदर्शन किया जाता है। थाना प्रभारी राजवीर सिंह गुर्जर ने नशे से पीड़ित व्यक्तियों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा छोड़कर स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया, और कहा की ईश्वर ने आपको इतनी सुंदर काया दी है जिसे आप अनायास ही नशे के जाल में फंसकर बर्बाद कर रहे हो तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

नशे से पीड़ित एवं सभी स्टाफ ने नशा न करने की शपथ ग्रहण की। इस दौरान उपस्थित लोगों से भी नशे के खिलाफ जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने की अपील की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त किया जा सके। इस अवसर पर पुलिस चौकी स्टाफ मछंड, रोहित राज सुपरवाइजर मिहोना एवं महेंद्र सिंह राजावत,राजू भदौरिया, चन्द्रशेखर उपाध्याय,प्रमोद शर्मा, भूरे तिवारी, नितिन भदौरिया अतुल दूरवार आदि लोग उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button