ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : अघोषित बिजली कटौती को लेकर मछण्ड क्षेत्रवासियों ने पावर हाउस का घेराव किया।

जेईई को मछण्ड क्षेत्रवासियों ने दिया ज्ञापन और कहा एक सप्ताह मैं विद्युत व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो होगा धरना प्रदर्शन

जूनियर रिपोर्टर ऋषि मोहन शिवहरे भिंड म.प्र.

अघोषित बिजली कटौती को लेकर मछण्ड क्षेत्रवासियों ने पावर हाउस का घेराव किया। लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बिजली आपूर्ति में अव्यवस्था से परेशान क्षेत्रवासियों का आक्रोश सोमवार को फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मछण्ड पावर हाउस पहुंचकर अधिकारियों का घेराव किया और नियमित विद्युत आपूर्ति की मांग की।

ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी पूर्व सूचना के बार-बार बिजली काटी जा रही है, जिससे आम जनजीवन, किसानों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button