IC News and Media House Private Limited


उत्तरप्रदेशमनोरंजनराज्य

Uttar Pradesh News जिला कमेटी ने मनाई गई संत गाडगे महाराज की 146 वी जयंती

रिपोर्टर मोहम्मद आरिफ खान सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर भारत देश में स्वच्छता अभियान के जनक महान समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की आज जिला कांग्रेस कमेटी में 146 जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा समेत दर्जनों कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रख्यात समाज सुधारक संत गाडगे महाराज बाबा स्वच्छता अभियान के जनक होने के साथ महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन में सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष किया। शिक्षा के प्रति जन जागरूकता भी उनके मुहिम का हिस्सा था। संत गाडगे का मुख्य उपदेश था कि भले ही घर का बर्तन बिक जाए, रोटी हाथ में लेकर खाना पड़े, लेकिन बच्चों को शिक्षा अवश्य दिलाएं। उन्होने कहा कि संत गाडगे जी कहते थे कि मनुष्य की सभी समस्याओं की जड़ अशिक्षा और नशाखोरी ही है। समाज में फैली कुरीतियों दहेज प्रथा, बाल विवाह, छुआ-छूत व नशाखोरी जैसी बुराइयों को दूर करने के लिए उन्होने बहुत संघर्ष किया था। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विष्णु तिवारी वरिष्ठ नेता हरीश त्रिपाठी जिला प्रवक्ता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरशद पवार नफीस फारुकी राजेश तिवारी जिला सचिव अतिउल्लाह अंसारी मो इमरान खान सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button