ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News सरिया काटते समय ग्रेंडर छिटककर अधेड़ घायल

ब्यूरो चीफ हरिओम दिवाकर फतेहपुर उत्तर प्रदेश

किशनपुर/फतेहपुर किशनपुर थाना क्षेत्र के गुरवल गाँव में सरिया काटते समय ग्रेंडर छिटक गया। जिससे मकान का निर्माण करवा रहा गृहस्वामी घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गुरवल गांव निवासी कुत्तु सिंह का 50 वर्षीय पुत्र विजय बहादुर अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। तभी छत डालने के लिए सरिया की कटिंग चल रही थी सरिया काटते समय ग्रेंडर छिटक गया। और समीप खड़ा गृहस्वामी विजय बहादुर घायल हो गया घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती का उसका इलाज कर रहे हैं।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button