ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News उत्तर प्रदेश, जिला बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहा निर्माण धीश पुल के 3 बीम गिर गए।

रिपोर्टर ऋषि कुमार सिंह बुलन्दशहर उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में गंगा नदी पर बन रहा निर्माण धीश पुल के 3 बीम गिर गए। जांच के दिए निर्देश, बनी कमेटी। नरसेना थाना क्षेत्र में गंगा नदी पर बन रहे निर्माण धीश पुल धर धरा कर नीचे गिर गया। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया और पुल के कार्य को रुकवा दिया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने मामले की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्य कमेटी गठित की है। जांच रिपोर्ट आने के बाद डीएम ने दोषी के विरुद्ध कार्यवाही की बात की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव गजरौला से अमरोहा के गांव वीरामपुर तक गंगा नदी पर करीब 83 करोड़ रुपए की लागत से पक्का पुल का निर्माण कार्य चल रहा था। करीब 2 साल पहले गंगा नदी के पुल का कार्य का निर्माण शुरू हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार देर शाम कार्य चल रहे पुल के 3 बीम क्षतिग्रस्त हो गए। आरोप है कि पुल के निर्माण कार्य में घटिया सामान का उपयोग किया जा रहा था और करीब एक साल पहले पुल के दरार पड़ चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग के अधिकारी मौके पर नही रहते थे। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद रातों- रात गिरे बीम को मिट्टी खोदकर दबाने का कार्य शुरू कर दिया गया। उसी वक्त ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा करते हुए कार्य को रुकवा दिया। इसी दौरान जगपाल सैनी, लीलू नागर, विकाश भाटी, दुर्वेश सैनी, गंगाशरण सैनी आदि मौजूद रहे। डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात में ही 3 बीम का निर्माण शुरू हुआ था।उसी रात को बीम गिर गया था। बताया कि उसी रात को मौसम भी खराब था। फिर भी मामले की जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button