Madhya Pradesh News मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी की घोषणा के अनुरूप सिविल अस्पताल सिरमौर का नामकरण डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम किया गया |
सिविल अस्पताल सिरमौर अब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सिविल अस्पताल के नाम से जाना जाएगा

✍️रिपोर्टर प्रदीप कुमार मिश्र त्योंथर रीवा मध्यप्रदेश
सिविल अस्पताल सिरमौर अब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सिविल अस्पताल सिरमौर के नाम से जाना जाएगा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुरूप सिविल अस्पताल सिरमौर का नामकरण डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम से किया गया है मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सिविल अस्पताल सिरमौर की ओपीडी पर्ची में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सिविल अस्पताल सिरमौर प्रिंट कराने के लिए कहा गया है उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल सिरमौर 50 बेड का अस्पताल है जहां पर मरीजों हेतु समस्त आवश्यक परामर्श एवं अत्याधुनिक मशीनों द्वारा जांच की सुविधाएं उपलब्ध हैं सिविल अस्पताल में एनआरसी का संचालन किया जा रहा है यहां पर कुपोषित बच्चों का पोषण एवं इलाज किया जाता है जो पूर्णता आवासीय उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल सिरमौर में बीएमसी केंद्र भी संचालित हैं जिससे अत्याधुनिक मशीनों से टीवी की जांच की जाती है एवं n.t.p. कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क इलाज दवा प्रदान की जाती है सासनी टीवी रोग की सभी जांच निशुल्क उपलब्ध करा रखी है एवं जिन व्यक्तियों के टीवी रोग होना पाया जाता है उन्हें डॉट्स के माध्यम से दवाइयां खिलाई जाती है यह दवाइयां जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों मे निःशुल्क उपलब्ध है टीबी की दवा खाने वाले सभी रोगियों को निःक्षय पोषण योजना के तहत दवा पूर्ण होने तक प्रत्येक माह रूपये 500का भुगतान उनके बैंक खातों में डी बी टी के माध्यम से किया जा रहा है साथ हि सिविल अस्पताल मे आईटीसी केंद्र संचालित है यहां एच आई व्ही परामर्श एवं जाँच सुविधा उपलब्ध है सिविल अस्पताल में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रशांत शुक्ला पदस्थ है यहां पर ओपीडी में प्रतिदिन 100से ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है

Subscribe to my channel