उत्तरप्रदेशराजनीतिराज्य

Uttar Pradesh News कासगंज फांसी के फंदे से झूलता मिला दरोगा का शव, जांच में जुटा प्रशासन

रिपोर्टर ब्यूरो अनिल कुमार आचार्य कासगंज उत्तर प्रदेश

जनपद कासगंज क्षेत्रांतर्गत कस्बा सोरों चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्री त्रिमल सिंह द्वारा (आरटीओ ऑफिस के सामने किराए के मकान में) फंदे से लटक कर खुदकुशी करने की सूचना प्राप्त हुई इस सूचना पर स्थानीय पुलिस उच्चाधिकारी गण द्वारा द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर फंदे से उतारकर उपचार हेतु जिला अस्पताल मांमो ले जाया गया।

जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है फील्ड यूनिट टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए गये है पुलिस अधीक्षक कासगंज सहित सक्षम उच्चधिकारीगण द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना कर लिया गया है।अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। परिजनों को सूचना कर दी गई है, उच्चाधिकारी गण परिजनों के संपर्क में बने हुए हैं,मृतक उप0 निरीक्षक के भाई हरिओम जनपद कासगंज में ही उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात हैं जो जिला अस्पताल मामों पर ही उपस्थित है ।तथा घटना के अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button