Uttar Pradesh News बल्लीपुर में होली मिलन कार्यक्रम का किया गया आयोजन

रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश
गोण्डा /मनकापुर भाजपा के मोदी परिवार-बूथ होली मिलन समारोह के अंतर्गत आज बृहस्पतिवार को बल्लीपुर चौराहे पर भव्य होली मिलन कार्यक्रम भाजपा के जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष द्वारा उपस्थित बूथ अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

बातचीत में भाजपा के जिला अध्यक्ष अमरकिशोर कश्यप ने बताया कि भाजपा में कोई भी कार्यकर्ता छोटा बड़ा नहीं होता इसमें केवल कार्य कुशलता के आधार पर जिम्मेदारी निर्धारित होती है इसमें कोई भी कार्यकर्ता अपने मेहनत के दम पर शीर्ष हासिल कर सकता है
इस मौके पर इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख यूपीसिंह,पूर्व जिला पंचायत सदस्य गुड्डू सिंह उर्फ राजेश सिंह, सेक्टर प्रभारी राकेश कुमार गुप्ता, सभासद वैभव सिंह,रामजन्म ग्राम प्रधान बरसैनिया, अजय सिंह बृजमोहन सिंह विजय सिंह सहित क्षेत्र के तमाम कार्यकर्ता एवं सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel